📍 School Code: 220736 | Samdari, Balotra, Rajasthan 📧 gsssjethantri@gmail.com
VIDEO-CALL

Skype कॉल — 'CBI से बोल रहे हैं'

Skype call — 'We're calling from CBI'

डिजिटल अरेस्ट — 8 घंटे बंधक रख कर ₹15 लाख ट्रांसफ़र

VIDEO-CALL परिदृश्य
सुबह 10 बजे। आप अपने drawing-room में अख़बार पढ़ रहे हैं। फ़ोन बजता है — एक +91 नंबर।
'इंस्पेक्टर वर्मा — CBI मुंबई'
नमस्कार सर। मैं CBI मुंबई से बोल रहा हूँ। आपके आधार-कार्ड से एक FedEx parcel भेजा गया था जिसमें 1.5 kg ड्रग्स (MDMA) पकड़े गए हैं।
अभी आपके नाम पर NDPS Act के तहत Money Laundering का case भी दर्ज हो रहा है। यह बहुत serious मामला है।
अभी मैं आपको Skype पर video call connect कर रहा हूँ — हमारे SHO के साथ। Camera ON रखिए। किसी को कुछ नहीं बताना — यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है।
Skype पर एक 'पुलिस officer' दिखता है — uniform में, पीछे CBI logo। वो आपसे कहता है: सबूत के लिए सारे पैसे एक 'RBI verification account' में transfer करो — clear होते ही वापस आ जाएँगे।

आप क्या करेंगे?